बाराबंकी-जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ विभिन्न केन्द्रों निरीक्षण किया

0 170

- Advertisement -

बाराबंकी
27 मई 2019
जिलाधिकारी उदय भानु त्रिपाठी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ विभिन्न केन्द्रों निरीक्षण किया। सर्वप्रथम पीसीएफ जहांगीराबाद का निरीक्षण किया गया। विपणन शाखा के केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले, केन्द्र पर बोरा तथा धनराशि उपलब्ध है। विपणन शाखा मामापुर कुसुम्भा देवा, कैंथी सरैया सहित अन्य विपणन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिये। केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले। ट्राली पर लदे गेहूॅ की तौल चल रही थी।
जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये गये कि तत्काल कृषकों से सम्पर्क कर उन्हें केन्द्र पर गेहूॅ ले आने के लिए प्रोत्साहित करें। केन्द्र पर बोरा तथा धनराशि उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि गेहूॅ खरीद बढ़ायी जाये। जिन विपणन केन्द्रों पर तौल नहीं हो रही है उन पर तौल की संख्या बढ़ायी जाये। उन्होंने कहा कि किसानों से सम्पर्क करके तौल में वृद्धि लायी जाये। पिछले वर्ष जिन किसानों ने गेहॅू बेचा था, उनसे भी सम्पर्क कर गेहॅू खरीद में वृद्धि लायी जाये।

रिपोर्टर सैफ मुख्तार

- Advertisement -