अयोध्या/-व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने देवकाली क्षेत्र में किया जनसंपर्क, बताई सरकार की उपलब्धियां।

0 106

- Advertisement -

व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने देवकाली क्षेत्र में किया जनसंपर्क, बताई सरकार की उपलब्धियां।

अयोध्या, 2 मई । व्यापारी नेता नेता सुशील जायसवाल ने गुरुवार को देवकाली क्षेत्र में व्यापारियों से चुनाव को लेकर सम्पर्क किया। व्यापारियों के बीच जाकर भाजपा की नीतियों व पांच साल की उपलब्धियों पर चुनाव में समर्थन मांगा। जनसम्पर्क के दौरान नगर के मुख्य व्यापारी एवं देवकाली के प्रधान मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।

- Advertisement -

व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री 24 घंटे में 20 घंटे काम करने वाले अनोखे व्यक्तित्व हैं हम सबको उनका अनुसरण करना चाहिए इससे देश के विकास में गति मिल सके। चुनाव में दो विचाराधाराओं की बीच लड़ाई है। राष्ट्रवाद की विचाराधारा के प्रति जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर व्यापारी नेता प्रवीण रस्तोगी कमल कौशल राजेश जयसवाल नगर महामंत्री रंजीत पांडे योगाचार्य केके सिंह रितेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।