अमेठी।नाकाम मंत्री को जनता का अपमान करने का हक नही-अध्यक्ष युवा कांग्रेस

0 184

- Advertisement -

अमेठी।नाकाम मंत्री को जनता का अपमान करने का हक नही-अध्यक्ष युवा कांग्रेस

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

आज कांग्रेस के जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद्र यादव और उपाध्यक्ष श्री निवास ने प्रेस वार्ता की।

केशव चंद्र यादव ने कहा कि अमेठी गांधी नेहरू परिवार की कर्मस्थली है हमारे यशस्वी राहुल गांधी का घर है राहुल गांधी अमेठी की जनता का आशीर्वाद लेकर पूरे देश की विरोधी ताकतों से लड़ रहे हैं।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवा देश हिंदुस्तान में 60 प्रतिशत आबादी युवाओं की है जिसके लिए मोदी व भाजपा ने बड़े बड़े वादे किए जो धरातल पर शून्य है।नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार से कोसो दूर युवाओ की भावनाओ से मोदी ने खूब खेल खेला, और उन्होंने कहा कि लेकिन इनको नही पता “जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है”।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा स्मृति ईरानी आखिर क्यों पांच वर्ष की केंद्र सरकार और दो वर्ष की राज्य सरकार द्वारा अमेठी को क्या दिया, यातायात सुविधा बदहाल है,जिला अमेठी के गौरीगंज मुख्यालय से संबंधित तहसीलों अमेठी, मुसाफिरखाना, तिलोई, सिंहपुर, शुक्लबजार, रामगंज, भादर के आमजनमानस की कठिनाइयों को भी समझना चाहिये था।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की भाजपा मंत्री रहते ट्रिपल आई टी,मेगाफ़ूड पार्क,, हिंदुस्तान पेपर मिल आप यहा से क्यों लेकर गई आपने यहा से डिस्कवरी पार्क क्यो छीना। पूरा देश जनाता है कि अमेठी गांधी नेहरू परिवार का घर है और यह शक्तियां उस घर मे फुट डालने का काम कर रही है।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी 35 बार मे 534 घंटा अमेठी मे बिताया है जबकि स्मृति ईरानी ने अमेठी को 120 घंटा यानी 17 बार ही अमेठी को दिया है।