अमेठी।कांग्रेस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि मनाई

0 245

- Advertisement -

अमेठी।कांग्रेस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि मनाई

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

अमेठी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जन सम्पर्क कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अमेठी संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने अपने शहीद महापुरुष आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी जी के अमेठी व भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर ही नही वरन अन्य राष्ट्रों का भी मार्गदर्शन पर चर्चा हुई और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उपस्थित लोगों के बीच माननीय सांसद प्रतिनिधि श्री चंद्रकांत दुबेने बताया कि राजीव गांधी जी देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के अधूरे संकल्प को राहुल गांधी जी,व प्रियंका गांधी जी अब पूरा करने के लिए हम सब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के साथ खड़े हैं।18 वर्ष का मताधिकार ,पंचायती राज,संचार क्रांति के जनक राष्ट्र के गौरव राजीव गांधी जी ने
अमेठी से ही विज्ञान गांव की ओर
टेक्नोलॉजी भारत ग्रामीण जीवन का एक अंग बने आज मजबूत भारत बनाने में हम सबके व राष्ट्र के गौरव राजीव गाँधी जी के कार्यों को भुलाया नही जा सकता।अंत मे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने श्रधांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित कांग्रेस जनों के प्रति आभार व्यक्त करने के उपरांत कांग्रेस कार्यालय के बाहर शरबत वितरण कर कड़कड़ाती धूप में आम लोगो व राहगीरों को शरबत पिलाया गया।

इस अवसर पर विधानसभा प्राभारी/कोर्डिनेटर,ब्लॉक अध्यक्ष गण, सेवादल,युवक कांग्रेस व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पी सी सी सदस्य शोभनाथ यादव ने किया।