भारतीय मानव समाज पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में मछली शहर से जितेंद्र चौधरी प्रत्याशी होंगे जौनपुर रिपोर्ट मनीष पाठक- जौनपुर

0 129

- Advertisement -

भारतीय मानव समाज पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में मछली शहर से जितेंद्र चौधरी प्रत्याशी होंगे

जौनपुर रिपोर्ट मनीष पाठक
जौनपुर। केराकत जलालपुर के अंतर्गत पर आओ गंज बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट राम धनी बिंद ने राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में संबोधित करते हुए इन तीन लोकसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जिसमें मछली शहर 71 से जितेंद्र चौधरी वाराणसी लोकसभा 77 से उमा नाथ बिंद और जौनपुर लोकसभा से जगदीश बिंद को प्रत्याशी घोषित किया गया। जिसमें मछली शहर लोक सभा में 5 प्रत्याशियों के नाम रहे। जिसमें जितेंद्र चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा था। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए मछली शहर 71 से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर उनके सम्मान को बढ़ावा दिया। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हमारी पार्टी पृथक पूर्वांचल राज्य समान शिक्षा अति पिछड़ी जातियों को 27 परसेंट कोटे से अलग कर संविधान का अति पिछड़ा आरक्षण बेरोजगारों को निश्चित रोजगार महिला सुरक्षा राष्ट्र सुरक्षा गरीब व के उत्थान के लिए स्वास्थ्य एवं किसानों की समस्या को पूर्ण रूप से समाधान के लिए विकास कर मुद्दों के साथ गंगा में सूचना संचालन को बंद कराकर नाविकों के उत्थान को लेकर चुनाव में उतर रही है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं पार्टी के पदाधिकारी गण जय हिंद की घोषणा के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भारतीय मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ता गण भाई जितेंद्र चौधरी को 71 लोकसभा मछली शहर से उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी व्यक्त किया और कहां इनको मछली शहर से चुनाव में जीत दर्ज करवा कर ही दम लेंगे। जैसे संतोष कुमार पूर्व बीडीसी शिवम कुमार बिंद राजनीति बिंद उर्फ मल्लू बिंद भैया लाल बिंद दिलीप कुमार प्रदीप कुमार रोहन बिंद महेंद्र प्रसाद मिश्रा गणेश कुमार बिंद अजीत यादव अतुल राय महेंद्र विश्वकर्मा सुनील कुमार हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

- Advertisement -