अयोध्या-देश की बागडोर दुश्मनों के हाथों ना सौपे-केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम

0 147

- Advertisement -

 देश की बागडोर दुश्मनों के हाथों ना सौपे-डिप्टी सीएम

 कांग्रेस व गठबंधन पर साधा निशाना

- Advertisement -

रिपोर्ट-मनोज तिवारी

मिल्कीपुर। फैजाबाद लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की नन्दौली अमानीगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस व गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांगे्रस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है। कांग्रेस को मौका मिल गया तो कश्मीर को थाली में सजाकर पाकिस्तान के हवाले कर देंगे।

गठबंधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अखिलेश ने पहले पिता से मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली और बाद में पार्टी। जो अपने पिता व चाचा का नहीं हुआ तो वह बुआ का क्या होगा सपा सिर्फ अराजकता फैलाती है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में कश्मीर से धारा 370 अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया है जो कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही दोनों कार्य अतिशीघ्र किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार 55 वर्षों में जो कार्य नहीं कर पासह हैं उस कार्य को नरेंद्र मोदी सरकार ने पाँच वर्ष में करके जनता को दिखा दिया है। चुनावी जनसभा में दर्जनों की संख्या सपा बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा थामा।

जनसभ

 डिप्टी सीएम ने जम कर साधा निशाना
डिप्टी सीएमस ने कहा कि

“मोदी सरकार गोली का जवाब गोले से दे रही है 2014 के चुनाव में मोदी लहर थी 2019 केेे चुनाव में मोदी सुनामी है मौर्या ने भारतीय जनता पार्टी में विकास की गंगा बह रही है मां लक्ष्मी साइकिल व हाथी से नहीं आने वाली उनका निवास स्थान ही कमल का फूल है। उन्होंने कहा कि मैं भी बूथ कार्यकर्ता था आज मैं प्रदेश का उपमुख्यमंत्री हूं!”

मनोज तिवारी रिपोर्ट अयोध्या 99 8457 6505