अमेठी ब्रेकिंग-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन में हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

0 277

- Advertisement -

अमेठी ब्रेकिंग।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन में हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

अमेठी ने दिखाया अपना दम,अमेठी राहुल गांधी का परिवार

- Advertisement -

आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अमेठी के लोकप्रिय सांसद ने किया किया नामांकन

नामांकन में मा सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी,रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे रहे शामिल

अमेठी से चंदन दुबे की रिपोर्ट

अमेठी।आज 10.04.2019 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमेठी के लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी ने हजारों की संख्या में जनसैलाब के साथ अमेठी कलेक्ट्रेट में हमेशा की तरह ऐतिहासिक नामांकन किया।

नामांकन में राहुल गांधी के साथ मा सोनिया गांधी, बहन प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा, और उनके दोनों बच्चे शामिल हुई।

सोनिया गांधी मुंसिगंज से सीधे अमेठी कलेक्ट्रेट आयी और प्रियंका गांधी और उनके पति और उनके बच्चे रोड शो करते हुए राहुल गांधी के साथ आये।

जनसैलाब को देख कर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी का बेटा परदेश से कमा के घर आया हो जनता में खुसी झलक रही थी।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और गाजे बाजे का भी झलक दिखी।

राहुल गांधी के नामांकन में ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ संजय सिंह,अमिता सिंह,पी एल पुनिया, प्रमोद तिवारीआदि कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।