अमेठी-प्रियंका गांधी ने किया कार्यकर्ताओ से मुलाकात, कई बड़े चेहरे हुये कांग्रेस में शामिल

0 176

- Advertisement -

अमेठी।आज 19.04.2019 को प्रियंका गांधी ने किया कार्यकर्ताओ से मुलाकात, कई बड़े चेहरे हुये कांग्रेस में शामिल

अमेठी से चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

अमेठी।आज प्रियंका गांधी सुबह करीब 10:30 बजे फुरसतगंज हवाई अड्डे से उतरने के बाद प्रमोद तिवारी और अपने काफिले के साथ अमेठी गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुची।

जहा पर उन्होंने विजय पासी जो कि सपा के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं अभी वो भाजपा में थे जो कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुये शामिल 2000 वोटो से हार गए थे विधानसभा का चुनाव उन्हें प्रियंका गांधी के सामने पार्टी में सदस्यता दिलाई गई।

और दूसरे स्वामी नाथ यादव जो कि सुप्रीम कोर्ट के वकील है जिन्होंने एक बार लोकसभा चुनाव और दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं उन्हें भी प्रियंका गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

उसके बाद प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओ से चुनावी रणनीति के बारे मे जानकारी दी की कैसे चुनाव का प्रचार प्रसार किया जायेगा।कार्यकर्ताओ से मिलकर कार्यकर्ताओ को कहा कि आप खुद राहुल गांधी है ये आपका चुनाव है इसे आपको जमीनी स्तर से लड़ना पड़ेगा।

दीपक सिंह से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि हा प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ रही है और जैसे ही अमेठी का चुनाव खत्म हो जायेगा पूरी अमेठी के कार्यकर्ता बनारस में प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाएंगे अमेठी की जनता भी चाहती है कि प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़े।

इस मौके पर प्रियंका गांधी के साथ सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे, जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र,जिला प्रवक्ता अनिल सिंह,मोहम्मद नईम,प्रदीप सिंघल,रवि दत्त मिश्र,आशा बौद्ध,पंकज मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।