अमेठी।प्रियंका गांधी संगठन की लगायेगी चौपाल,नुकक्कट सभा नेताओं के साथ बैठक देगी चुनाव मे संजीवनी

0 205

- Advertisement -

अमेठी।प्रियंका गांधी संगठन की लगायेगी चौपाल,नुकक्कट सभा नेताओं के साथ बैठक देगी चुनाव मे संजीवनी

अमेठी से चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

अमेठी।अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी नई दिल्ली की राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही साथ उतर प्रदेश के पूर्वाचल क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका गांधी का दो द्विवसीय दौरा शनिवार से अमेठी-रायबरेली सुनिश्चत हुआ है।

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अमेठी के दो द्विवसीय दौरे की भनक लगते ही जहाँ काँग्रेस के नेता के दूसरे के मिलन पर काँग्रेस की जय हो,जय हो की आवाज़ के साथ मिलन हो रहा है।तो वही समाजवादी पार्टी,बहुजन समाज पार्टी के निष्ठावान जमीनी कार्यकर्ता भी पल पल नजरे गडाये हुए है।

भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी अब अमेठी की जनता को गुमराह नहीं कर सकती है।प्रियंका गांधी भाजपा के करनी और कथनी को जबाब देने के लिए अमेठी के दो द्विवसीय आ रही है।

एम एल सी दीपक सिंहने बताया कि कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी कल फुरसतगंज हवाई अड्डे से सीधे अमेठी के गौरीगंज कांग्रेस के जिला कार्यालय आकर कार्यकर्ताओ से मिलकर आगे की रणनीति के बारे में बात करके शाम को आगे चुनावी सभाओं में जायेगी।

काँग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अमेठी मे दों द्विवसीय दौरा तय है।कार्यक्रम की तैयारियाँ भी जोरो पर चल रहीं है।संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम को मूलरूप देने मे लगे है।उनका दौरा भी श्रीमती गांधी के निर्देश पर तय होगे विगत दीनो मुसाफिरखाना मे बूथ अध्यक्षो से रूबरू हुई तो उन्होंने कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान सौपी थी।श्रीमती गांधी ने बूथ अध्यक्षो से वादा किया था कि दो दिन आप के बीच मे दुबारा आऊँगी।