Barabanki- बारात में आए दूल्हे के बलात्कारी भाई ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने गिरफ्तार करके लगाया पॉक्सो एक्ट

0 316

- Advertisement -

Barabanki Story- बारात में आए दूल्हे के बलात्कारी भाई ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने गिरफ्तार करके लगाया पॉक्सो एक्ट

- Advertisement -

एंकर- शादी में शामिल होने आई नाबालिग लड़की को खेत में ले जाकर एक बाराती ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद लड़की बदहवाश हो गई। सुबह किसी तरह वह वापस अपने घर पहुंची और परिजनों का सारी आपबीती सुनाई। लड़की की जुबानी सुनकर उसके घरवालों के होश उड़ गए। उन लोगों ने लड़की की गंभीर हालत देखकर उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस के पास मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने अब इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

वीओ- मामला बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी है। जहां एक शादी का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक नाबालिग लड़की भी अपने घर वालों के साथ आई थी। इस दौरान बाराती इस लड़की को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होश में आने के बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने घर वालों को पूरी आपबीती सुनाई। उसके बाद लड़की की गंभीर हालत देखकर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने बड्डूपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।

वीओ- लड़की के परिजनों ने बताया कि जिसने उनकी बच्ची के साथ गलत काम किया वह बारात के साथ आया था। जब उनकी लड़की खेल रही थी तो उसने पूछा दुकान कहां है और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों ने बताया कि हम लोगों ने जब सुबह लड़की की खूल से लथपथ हालत देखी तो हमें पूरी बात पता चली। जिसके बाद हम लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए और पुलिस के पास मामले की शिकायत की। परिजनों ने बताया कि आरोपी दूल्हे का मौसेरा भाई है।

वीओ- वहीं इस मामले में बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आर.एस. गौतम ने बताया कि बारातियों के साथ आए रामलाल नाम के शख्स ने नाबालिग लड़की के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी देवा थाना क्षेत्र के सालेहपुर गांव का रहने वाला है। जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।

बाइट- परिजन,
बाइट- आर.एस. गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी।
रिपोर्टर, सैफ मुख्तार