Barabanki- अमेठी जाते समय बाराबंकी में रुकीं प्रियंका गांधी, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

0 175

- Advertisement -

Barabanki Story- अमेठी जाते समय बाराबंकी में रुकीं प्रियंका गांधी, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

- Advertisement -

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी जाते समय बाराबंकी में भी रुकीं। जहां कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से बाराबंकी के हैदरगढ़ होते हुए अमेठी जा रही थीं। इस दौरान हैदरगढ़ में रुककर प्रियंका ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। प्रियंका ने गाड़ी से उतरकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, बाराबंकी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया समेत जिले के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रियंका के स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीब परिवारों को 72000 रुपए सालाना देने की घोषणा के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
रिपोर्टर, सैफ। मुख़्तार