सुल्तानपुर न्यूज़ :- थाई मांगुर के कारोबारियों पर कसा शिकंजा

0 1

- Advertisement -

Sultanpur News, Sultanpur News Today, Sultanpur News Live , Sultanpur Latest News Today , Sultanpur News In Updated Hindi ,

*थाई मांगुर के कारोबारियों पर कसा शिकंजा*
* *मिट्टी में दबवाई गईं जिंदा मछलियां, गोसाईंगंज बाजार की घटना*
सुलतानपुर। सेहत के लिए घातक थाई मांगुर मछलियों के कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती तेज होती जा रही है। बुधवार को जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के गोसाईंगंज बाजार में थाई मांगुर मछलियां बरामद की गई। उपजिलाधिकारी के आदेश पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर जिंदा मछलियों को मिट्टी में दबवा दिया। व्यापारी की तलाश की जा रही है।
बतातें चलें कि थाई मांगुर मछलियों का पालन एवं विक्रय दोनों प्रतिबंधित है। बावजूद इसके कुछ व्यापारी इन घातक मछलियों का कारोबार कर रहे है। बीते दिनों लम्भुआ के एक गांव के तालाब में अज्ञात लोगों द्वारा पाली थाई मांगुर मछलियों को नष्ट कराया गया था। बुधवार को गोसाईंगंज बाजार में थाई मांगुर मछली के विक्री की सूचना पर मत्स्य विभाग सक्रिय हो गया। उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर एवं गोसाईंगंज पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी की गई। भनक लगते ही कैरेड में मछलियों को छोडकर व्यापारी फरार हो गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य पालक विकास अभिकरण) रमाकांत पांडेय ने बताया कि बरामद मछलियांं का वजन करीब 50 किलो था। जेसीबी मंगवाकर मछलियों को गहरे गड्ढे में दबवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में बेचने के लिए मछलियों को कौन लाया था, इसकी जांच-पडताल की जा रही है।

- Advertisement -

*सुल्तानपुर न्यूज़ :- आर्यन तिवारी ने IIT परीक्षा 2025 मे सफलता की हासिल, परिजनों और ग्रामवासियों में खुशी।*

सुल्तानपुर न्यूज़ :- आर्यन तिवारी ने IIT परीक्षा 2025 मे सफलता की हासिल, परिजनों और ग्रामवासियों में खुशी।