सुल्तानपुर- गौ वंश की नन्ही बछिया के साथ हुआ अमानवीय कुकृत्य, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

0 130

- Advertisement -

गौ वंश की दुधमुंही नन्ही बछिया के साथ हुआ अमानवीय कुकृत्य

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ की पहल पर हरकत में आई लंभुआ कोतवाली पुलिस

- Advertisement -

पुलिस ने नशेड़ी दो नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

सुल्तान। रात्रि में शराब के नशे में गौ माता की 20 दिन की नन्ही सी बछिया के साथ गांव के दो युवक द्वारा अमानवीय तरीके से कुकृत्य करने का एक बड़ा मामला लम्भुआ थाने के हरिहर पुर गांव मे सामने आया है, गो वंश पालक की तहरीर मिलने के बाद हीलाहवाली करने वाली पुलिस राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ की पहल पर हरकत में आई, आखिरकार पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा नम्बर 309 दर्ज कर जाच शुरू कर दिया।
लंभुआ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी रामकुमार चौरसिया सुत स्वर्गीय रामफेर गोवंश का पालक है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उक्त घटना कारित करने वाले गांव निवासी प्रदीप कुमार सुत स्वर्गीय राम अवतार तथा दूसरे रंग बहादुर उर्फ रंगे सुत राम गोलारे, शराब का आदी है। गौ माता के 20 दिन की दुधमुंही बछिया छप्पर में सूनसान बंधी देख उसे दबोच कर उसके साथ कुकृत्य किया। रात में लोगों के जगने के बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते वे दोनों युवक भाग गए। सुबह होते ही मामले की घटना को देख नन्ही बछिया को खून से लतपथ देख ग्रामीणों सहित जो जहां सुना खूब इसकी भर्त्सना की। पशुपालक रामकुमार में इसकी सूचना पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर दी। गोवंश के 20 दिन की बछिया के साथ कुकृत्य करने का मामला जोर जोर से गांव में आग की तरह फैल गया। मामले की सूचना राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के महामंत्री जयशंकर दुबे को होने के बाद संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह को फोन पर जानकारी दी। बर्षो से गो वंश नंदी महाराज की रक्षा सुरक्षा कर रहे प्रदेश प्रभारी ने घटना को संज्ञान में लेते हुए जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कही। पुलिस ने गांव के दो नामजद युवक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*क्या बोले लंभुआ कोतवाल*
लम्भुआ कोतवाल अखंड देव मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी व जिला महामंत्री का फोन मेरे पास आया था, मामले को संज्ञान में लेते हुए सुसंगत धाराओं में दो नामजाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही ऐसे अमानवीय कुकृत्य करने वाले युवक सलाखों के पीछे होंगे।

*अब मोटरसाइकिल व पंद्रह हजार रुपये की मासिक आय वालों को भी सरकार देगी छत देगी, बशर्ते उनके पास ना मिले यह सुविधा, आइये जानते है किसको मिलेगा आवास प्लस का लाभ।*

https://kdnewslive.in/?p=60072