समूह की महिला के साथ छेड़खानी में वांटेड चल रहे आरोपी युवक इरफान को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।

0 496

- Advertisement -

बड़ी खबर आ रही है सुल्तानपुर पुलिस की मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी इरफान गिरफ्तार हुआ है।
सुल्तानपुर जिले की बल्दीराय थाने की पुलिस में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी युवक इरफान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। बदमाश इरफान के दाहिने पैर में गोली लगी है। कुछ दिन पहले समूह की महिलाओं के साथ किया था छेड़खानी इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी।। साथ ही अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।

- Advertisement -

*आरोपी युवक इरफान को सुल्तानपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार।समूह की महिला के साथ किया था छेड़खानी*

*गौरतलब हो कि पुलिस की मीडिया द्वारा जानकारी दी गई कि कुछ दिन पहले थाना बल्दीराय में समूह में काम करने वाली महिला के साथ दो व्यक्तियो द्वारा छेडखानी की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था विवेचना के दौरान ये प्रकाश में आया अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी सामूहिक बलात्कार जैसी गम्भीर धाराओ में अभियोग पंजीकृत था जिसमें वह जेल जा चुका है। मुकदमा का अभी ट्रायल चल रहा है। बीती रात को लगभग 12 बज कर15 मिनट पर मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि अभियुक्त इरफान द्वारा फिर से अबैध असलहा द्वारा कोई गम्भीर घटना कारित की जाने वाली है इसके सूचना मिलते ही एसएचओ बल्दीराय और उनकी टीम द्वारा घेरा बन्दी करके कार्यवाही की गयी और इस घेरा बन्दी के दौरान अभियुक्त इरफान द्वारा अबैध असलहे से राउण्ड फायर किया गया जबाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा भी राउण्ड फायर किया गया जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। अभियुक्त को अभी सीएचसी बल्दीराय में प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है स्थिति सामान्य है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।। इस पूरे सम्बंध मे क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सामन्थ ने मीडिया को जानकारी दी।