सुल्तानपुर-गोवंशो के मौत मामला लेकर कांग्रेसियों का हुआ प्रदर्शन, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने पहले से छेड रखी है जंग

संगठन ने जिला प्रशासन के सहयोग से रात में ही शव का दफन कराकर लापरवाह गौशाला संरक्षक, क्षेत्रीय प्रधान, सफाई कर्मी, केयरटेकर के खिलाफ कार्यवाही करवा दिया

0 80

- Advertisement -

कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन बोकस राजनीति की तरफ दे रहा इशारा-सर्वेश कुमार सिंह

गौ वंश के प्रति लापरवाही को लेकर पहले ही राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने छेडी है जंग।

- Advertisement -

गोवंशो के मौत मामला लेकर कांग्रेसियों का हुआ प्रदर्शन

सुल्तानपुर। कांग्रेसी अपनी राजनीति चमकाने के लिए बोकस हथकंडा अपना रहे हैं। जब राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ पहले ही गौशाला में लापरवाही से गोवंश के मौत का मामला जिला प्रशासन के सामने रखकर कार्यवाही करवा दिया है। संगठन ने जिला प्रशासन के सहयोग से रात में ही शव का दफन कराकर लापरवाह गौशाला संरक्षक, क्षेत्रीय प्रधान, सफाई कर्मी, केयरटेकर के खिलाफ कार्यवाही करवा दिया, तो अब कांग्रेस की राजनीति नहीं तो क्या है।
मामला लंभुआ विकासखंड के खुनशेखपुर से जुड़ा है।
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने गौ संरक्षण के प्रति कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को बोगस की राजनीति बताया है, बिना मुद्दे की राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अपना आवाज मुखर कर रही है। उन्होंने अपने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर कांग्रेस के मुखिया राहुल गाधी सच्चे सनातन धर्म की रक्षा करना चाहते हैं और गौ माता को जीवन दायिनी मानते हैं तो सदन में क्यूं नहीं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की आवाज़ उठाएं। और गौ माता के साथ अत्याचार करने वालों को फांसी दी जाए कांग्रेस पार्टी इसकी आवाज उठाए,साथ ही गौ माता का सम्मान सदा बना रहे ,गौ माता सनातन की देवी है इसलिए उनका पूजन भी किया जाए! प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा की गौ रक्षा वाहिनी के प्रयास से ही चिकित्सा विभाग द्वारा मजबूर होकर डॉक्टर की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई, जिससे बेजुबान पशुओं को कोई दिक्कत ना हो !गौ माता और नंदी महाराज को कोई दिक्कत ना हो ,साथ ही वोदरा ,हयात नगर , खुनशेखपूर में मृत गौ माता को मौके पर पहुंचकर गौ रक्षा वाहिनी ने गौ माता को समाधि भी दिलाई! और यहां भी प्रशासन से मांग की कोई भी गौ माता मृत होती है उनको तुंरत प्रभाव से समाधि दिलाई जाए! उनका सम्मान किया जाए क्योंकि गौ माता सनातन की देवी है उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है उन्होने कहा गौमाता की सेवा होनी चाइए न की राजनीति, उन्होने कहा की हम कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा का सम्मान करते है क्योंकी वो हर मुद्दे पर सक्रिय रहते हैं!
कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गौ शाला की लापरवाही चरम पर है गोवन्शो की मौत को छिपाया जाता है।अभी हाल में कई गोवंश इस गौ शाला में मृत पाए गए,लेकिन औपचारिकता पूरी करते हुए जिम्मेदार अफसर की जबाबदेही तय नहीं हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई मे डीएम को ज्ञापन भी दिया।वर्तमान समय में जनपद की समस्त गौशालाओं में गायों की हो रही मौत व गौ माता के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जोनल प्रभारी योगेंद्र मिश्रा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अर्जुन पासी भी शामिल रहे। कांग्रेसियों ने कहा कि डीएम को गौ शालाओं का निरीक्षण कर व्याप्त खामियों पर कार्यवाही करनी चाहिए।अन्यथा गोवंशों की मौत का सिलसिला रुकने सके।

*क्या कहते है महामंत्री*
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के महामंत्री जयशंकर दुबे ने कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन पर तीखा सवाल दागा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीति चमकाने का यह कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जिला प्रशासन ने गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ की शिकायत पर पहले ही लापरवाह गौशाला के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर चुका है। यह विरोध प्रदर्शन महज कांग्रेसियों का एक दिखावा है।