सुल्तानपुर- प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। ऐसे में पौधरोपण बेहद जरूरी।- प्रांजल अरविंद, जेल अधीक्षक।।

0 45

- Advertisement -

प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। ऐसे में पौधरोपण बेहद जरूरी।- प्रांजल अरविंद।

सुल्तानपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज बुधवार को जिला कारागार परिसर में जेल अधीक्षक प्रांजल अरविंद ने आम के पौधे का रोपण किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी को पौधरोपण करना चाहिए। पौधारोपण का उद्देश्य पर्यावरण को बचाना साथ ही परिसर को स्वच्छ व स्वस्थ और साथ ही हरा भरा रखना है।उन्होंने आगे कहा कि पेड़ पौधे प्रकृति का उपहार है और पर्यावरण में ऑक्सीजन के उत्पादन का महत्वपूर्ण स्रोत है।

- Advertisement -

आज पांच जून को क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस,आइये जाने।

 

“5 जून का दिन दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसका मकसद है- लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना।”

*सुल्तानपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण, “पेड़ लगाकर ही पर्यावरण को रख सकते है सन्तुलित” =डीडीओ।*

सुल्तानपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण, “पेड़ लगाकर ही पर्यावरण को रख सकते है सन्तुलित” =डीडीओ।