चौरे/अयोध्या-बृंदा वन से पधारी कथा वाचक सुश्री काम्या प्रिया ने अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ की रक्षा का किया विस्तृत वर्णन।

0 68

- Advertisement -

चौरे बाजार अयोध्या रिपोर्ट-विनोद श्रीवास्तव


शीतला माता मन्दिर बीठल पुर में कथा के आज दूसरे दिन बृंदा वन से पधारी कथा वाचक सुश्री काम्या प्रिया जी ने भगवान श्री कृष्ण के महात्म्य की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने दुष्टों का संहार किया और भक्तों की रक्षा की। अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ की रक्षा का विस्तृत वर्णन किया।नारद चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि नारद जी पूर्व जन्म में दासी पुत्र थे। अपनी भक्ति भावना से ब्रम्हा के पुत्र के रूप में तीनों लोकों में विख्यात हुए। गीता के अंश के रूप में भगवान श्री कृष्ण और भीष्म पितामह के मध्य हुई वार्ता को भीष्म गीता बताया जिसमें पितामह के द्वारा अपने अंत समय में भगवान को अपने समक्ष पाकर उनकी भाव पूर्ण वन्दना की। जिसके उपरांत सूर्य देव के उत्तरायण होने पर उन्होंने अपनी देह का त्याग किया। संगीत मरी कथा में अपने प्रवचन से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर मन्दिर के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, गणेश मिश्र, कमलेश मिश्रा, राकेश तिवारी, अम्बिका मिश्रा,संजीत मिश्रा, राकेश तिवारी, दिवाकर मिश्रा, दिनेश मिश्रा, सहित सैंकड़ों की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के मदरसे में आकस्मिक निरीक्षण पर मिली बड़ी खामियां,मान्यता ख़त्म करने के फरमान के बाद मचा हड़कंप,देखे रिपोर्ट।

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


मदरसे में हुआ औचक निरीक्षण तो मिली बड़ी खामियां,मान्यता ख़त्म करने के फरमान के बाद मचा हड़कंप।