सुलतानपुर-सीडीओ अंकुर कौशिक का चल रहा है धड़ाधड़ औचक निरीक्षण,सहमे है विभागीय कर्मी।

0 125

- Advertisement -

मुख्य विकास धिकारी द्वारा अमृत सरोवर सिंहनी, शिशु कल्याण उपकेंद्र, आर आर सी सेंटर बिरसिघपुर वि.ख.बल्दीराय का किया गया औचक निरीक्षण।

     सुलतानपुर 25 दिसंबर/ मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा जिला पंचायत द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर सिंघनी, ब्लाक बल्दीराय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य निर्माणाधीन पाया गया। मानक के अनुरूप अमृत सरोवर का आउटलेट एवं इनलेट सहित निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
        तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत डीह, ब्लाक बल्दीराय में मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण उपकेन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकेन्द्र संचालित पाया गया। 
  तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ओ0डी0एफ0 प्लस ग्राम पंचायत, ब्लाक बल्दीराय डीह में आर0आर0सी0 सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य निर्माणाधीन पाया गया। ग्राम पंचायत बिहीनिदुरा, ब्लाक बल्दीराय में आर0आर0सी0 सेन्टर का निरीक्षण करने के उपरान्त कार्य निर्माणाधीन पाया गया।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मानक के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। नाडेप के तहत सोकपिट गडढा के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि गडढे मे चिनाई की गयी ईंटो के मध्य गैपिंग अधिक पायी गयी। निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप ईंटो के मध्य गैपिंग कराते हुये चिनाई कार्य पूर्ण करायें।

……………………………………………
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

  सुलतानपुर 25 दिसम्बर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत बिसुनदासपुर, विकास खण्ड जयसिंहपुर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान इण्टरलाकिंग कार्य को छोड़कर शेष कार्य पूर्ण पाया गया। उन्होंने अमृत सरोवर के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि मानक के अनुरूप गुणवत्तायुक्त इण्टरलाकिंग तथा अमृत सरोवर का सौदार्यीकरण कराना सुनिश्चित करायें।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

“प्रशासन चला अब गांव की ओर”कार्यक्रम में गांवो में लगा चौपाल,बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्र ने सुनी गांवो की समस्यायें,देखे रिपोर्ट।

सनसनीखेज ख़बरों के लिए के.डी न्यूज़ यूपी चैनल को करें सबस्क्राइब।


योगी सरकार के फरमान जारी होते ही “प्रशासन चला अब गांव की ओर” देखे रिपोर्ट।