सुल्तानपुर जिले के स्वर्ण पदक विजेता को मिली अयोध्या मंडल की कमान,खुशी

0 62

- Advertisement -

सुल्तानपुर जिले के स्वर्ण पदक विजेता को मिली अयोध्या मंडल की कमान,खुशी

सुल्तानपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के हाई कमान ने जहां पर कई मंडल के अध्यक्षों को कमान सौंपी गई है।वही सुल्तानपुर जिले के दो दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके अनुराग द्विवेदी पर विश्वास जताते हुए अयोध्या मंडल का अध्यक्ष घोषित किया है।जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि इस मंडल के पांचों जिले में पत्रकार महासंघ का परचम लहराएगा।
केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व ने अयोध्या समेत कई मंडल के अध्यक्षों में फेरबदल किया है।जिसमे सुल्तानपुर जिले में पिछले दो वर्षो में जीरो से 170 की सदस्य संख्या लिए जाने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित जिलाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी को अयोध्या मंडल की कमान सौंपी गई है। श्री द्विवेदी पिछले ढाई दशक से पत्रकारिता जगत में प्रिंट मीडिया में वर्चस्व कायम किए है।इनकी निष्पक्ष व बेबाक पत्रकारिता वाकई अद्वितीय है।महासंघ के प्रत्येक साथी की समस्या के निदान के लिए रात दिन मदद में खड़े होते हैं।इनके इस सक्रियता का हर कोई कायल हैं।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा ने बताया कि संगठन में सराहनीय कार्य करने वाले जनपद स्तरीय व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को जहां प्रोन्नत प्रदान की है। वही एक दर्जन से अधिक जनपदों मे नये जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी गई है।
संगठन मे लगातार दो सालों से सदस्य संख्या के आधार पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर अनुराग द्विवेदी एडवोकेट को प्रोन्नति देते हुए अयोध्या मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वही बलिया मे पेपर लीक मामले मे संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन करते हुए गिरफ्तार तीनो पत्रकार साथियों को जेल से बाहर ही नही निकाला गया बल्कि इनके ऊपर से सभी गंभीर धाराओं को भी हटाने पर प्रशासन को मजबूर किया गया। तत्कालीन जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को प्रोन्नति देते हुए आजमगढ़ मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया है।इसके साथ ही प्रयागराज मंडल मे संगठन हित में लगातार कार्य करने वाले प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अजय पाण्डेय को पुनः मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गयी है। वही वाराणसी,देवीपाटन और आगरा मंडल में नई व्यवस्था जल्द शुरू कर दी जायेगी।वही राकेश तिवारी को सर्व सम्मत से सुल्तानपुर का जिलाध्यक्ष चुना गया है।सोनू वर्मा को गाजियाबाद और अजीत कुमार पाठक को बलिया का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।अयोध्या,आजमगढ़, चित्रकूटधाम, गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्षों पर महासंघ ने फिर से विश्वास जताया है।कौशांबी,सोनभद्र,मिर्जापुर, भदोही,वाराणसी, गाजीपुर,मऊ,देवरिया, झांसी,हमीरपुर,बांदा , जालौन,महोबा के जिलाध्यक्ष को बदल कर संगठन को पत्रकार हित के लिये और जुझारू बनाने का प्रयास किया गया है।उपरोक्त जानकारी प्रांतीय प्रमुख महासचिव मधुसूदन सिंह ने देते हुए कहा है कि कानपुर,लखनऊ गोरखपुर,मुरादाबाद और बिजनौर,अलीगढ़,इटावा में नई जिलाकार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।इन जनपदों मे भी शीघ्र जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी जायेगी। इसके साथ ही अंबेडकरनगर, बस्ती, गोंडा,बहराइच, बलरामपुर,महाराजगंज बाराबंकी,उन्नाव और शाहजहांपुर में चुनाव सम्पन्न कराने के लिये पर्यवेक्षक भेजे गए है।मनोनयन पर खुशी की लहर है। उधर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने मनोनयन के बाद बताया कि संगठन की मजबूती की दिशा में पूरी तरह से संकल्प के साथ काम किया जाएगा।सदस्य संख्या पर विस्तार होगा।इस मनोनयन पर,राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र, राष्ट्रीय संयोजक डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय,प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा शंकर जी व अन्य पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।घोषणा के बाद से अयोध्या,सुल्तानपुर,बाराबंकी,अंबेडकर नगर,अमेठी के पत्रकार साथियों की तरफ से बधाई दी जा रही है।

- Advertisement -

गौकशो के साथ पुलिस टीम की हुई मुठभेड़, दो आरोपी हुए घायल, तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही।

सनसनीखेज ख़बरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


गौकशो के साथ पुलिस टीम की हुई मुठभेड़, दो आरोपी हुए घायल, तीन थाने की संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही।