डीएम रवीश गुप्ता ने थाना समाधान दिवस में सुनी जनता की समस्या।

0 106

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर थाना गोसाईगंज में सुनी जन समस्याएं तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश।

       सुलतानपुर 26 नवम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर में थाना दिवस पर आये जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
       समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को राजस्व व पुलिस अधिकारी सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने तथा अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे।
      उन्होंने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार करें।

इस अवसर राजस्व अधिकारी, सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी व राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

जिला पंचायत की अध्यक्षता में सीडीओ अंकुर कौशिक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यशाला का हुआ आयोजन।