जमीनी विवाद में चली गोली एक की हुई मौत,देखे पूरी वीडियो रिपोर्ट।

0 760

- Advertisement -

खबर सुल्तानपुर जनपद से है जहाँ-आपसी विवाद को लेकर शनिवार को गोली चली जिसमे एक कि मौत हो गई।शहर से सटे लोलेपुर में दो पक्षो के मध्य भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हुई और एक व्यक्ति ने गोली मार दी ।नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने फैयाज नामक व्यक्ति को अरेस्ट किया है।जानकारी मिली है नगर कोतवाली क्षेत्र के लोलेपुर का यह मामला हैं और मुईन अहमद नामक अधेड़ की गोली लगने से मौत हुई हैं। इस पूरे मामले पर पुलिस की मीडिया सेल से जानकारी दी गई कि

- Advertisement -


जमीनी विवाद में चली गोली एक की हुई मौत।

अवगत कराना है कि फैयाज अहमद पुत्र नियाज अहमद निवासी ग्राम- लोलेपुर थाना को0नगर द्वारा अपने गांव के ही निवासी मोईन अहमद पुत्र मुबीन अहमद को पट्टीदारी जमीन के विवाद को लेकर आज दिनांक 06.08.2022 को समय 07.30 बजे गोली मार दी गई, जिससे मोईन अहमद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा आरोपी फैयाज अहमद को मय अवैध असलहा गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक मोईन के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पीएम हेतु भेजा गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर व प्र0नि0 को0नगर मय पुलिस बल मौजूद है एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मृतक के परिजनों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

आखिर यह अमृत महोत्सव हैं क्या,सरकार इस महोत्सव पर क्या है करने वाली,आइये देखे यह विस्तृत वीडियो रिपोर्ट।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up यूट्यूब चैनल करें सब्सक्राइब।


आजादी के अमृत महोत्सव पर निकली तिरंगा यात्रा,डीएम ने दिखाई झंडी।