आखिर यह अमृत महोत्सव हैं क्या,सरकार इस महोत्सव पर क्या है करने वाली,आइये देखे यह विस्तृत वीडियो रिपोर्ट।

0 231

- Advertisement -

कलेक्ट्रेट से डीएम रवीश गुप्ता ने झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।साथ मे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा समेत कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

लोगो की जिज्ञासा है और वह जानना चाहते है की आजादी अमृत महोत्सव क्या है?

- Advertisement -


आजादी के अमृत महोत्सव पर निकली तिरंगा यात्रा,डीएम ने दिखाई झंडी।

इस साल स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं सालगिरह मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का ऐलान किया है यह अमृत महोत्सव 2 साल तक चलता रहेगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की 75वी सालगिरह मानने के लिए मार्च 2021 में ही गुजरात के साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव का ऐलान किया था। 15 अगस्त 2022 को देश 75वी आजादी सालगिरह मनाएगा, हर जगह देश में अमृत महोत्सव की धूम है जिस वजह से लोगों को आजादी दिवस के कार्यक्रम में कुछ नया देखने को मिलेगा और इसका लाइफ प्रसारण भी होगा।

हालांकि कुछ लोग अमृत महोत्सव को लेकर बहुत जिज्ञासा में है और वह जानना चाहते है की आजादी अमृत महोत्सव क्या है?

दरअसल भारत में किसी समारोह को आयोजित करने के लिए अमृत महोत्सव शब्द का इस्तेमाल कई सालों से हो रहा है। इस शब्द का इस्तेमाल किसी भी विशेष संगठन या कार्य के 75 वर्ष पूरे होने पर इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य रूप से अब तक ऐसे शब्द का इस्तेमाल धार्मिक चीजों पर किया जाता था मगर अब अमृत महोत्सव देश के लिए मनाया जाएगा क्योंकि देश इस साल 75 वर्ष पूरा करने वाला है।

इसके अलावा अमृत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में देश के प्रति उत्साह और सम्मान को बढ़ाना है। इसके लिए सरकार आर्मी के हथियार की जानकारी और विभिन्न हथियारों के प्रदर्शन करते हुए मॉक ड्रिल करवाएगी जिससे लोग यह समझ सकें कि ऐसी परिस्थिति में भारतीय जवान देश की किस तरह रक्षा करते है।
अमृत महोत्सव देश के प्रति सम्मान और आदर के भाव को बढ़ाते हुए इसका सीधा लाइव प्रसारण टीवी पर भी कराया जाएगा।

हर घर तिरंगा योजना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई एक बेहतरीन योजना है जिसके तहत हर किसी के मन में तिरंगा के लिए सम्मान पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सरकार का लक्ष्य 20, करोड़ घरों में तिरंगा झंडा लहराने का है।

इस साल प्रधानमंत्री की यह अपील है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर व्यक्ति अपने घर और पब्लिक पार्टिसिपेशन के जरिए अलग-अलग पब्लिक जगहों पर तिरंगा झंडा फहराए और उसका सम्मान करें।

इसके अलावा यूपी के विभिन्न जगहों पर अमृत महोत्सव के तहत हथियारों की एक जबरदस्त प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिसमें पिनाका रॉकेट और हॉवित्जर तोप की जानकारी बड़े पैमाने पर दी जाएगी और उस की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

इसी क्रम में आज सुल्तानपुर जनपद में आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा झंडा यात्रा रैली निकाली गई।सीआरपीएफ के जवान,स्कूल-कालेज के बच्चे, सामाजिक संगठन,बार एसोसिएशन सहित तमाम संगठन रैली में शामिल हुए। 11 से 17 अगस्त तक वृहद स्तर पर आजादी महोत्सव मनाये जाने की तैयारी चल रही है।यह रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुए लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव पर जागरूक करेगी। कलेक्ट्रेट से डीएम रवीश गुप्ता ने झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।साथ मे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा समेत कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

रात में ठेकेदार ने भेज दिया सड़ा चावल, बदबूदार सरकारी राशन देख बौखलाये कोटेदार ने आनन फानन में कर दी डीएम से शिकायत।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up यूटयूब चैनल करें सब्सक्राइब।


जब बदबूदार सरकारी राशन देखे बौखलाये कोटेदार ने आनन फानन में कर दी जिलाधिकारी से शिकायत।