#अमेठी-प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य जोड़ेगी भाजपा-संजय राय

0 158

- Advertisement -

चंदन दुबे की रिपोर्ट

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव मोड में कार्य शुरू कर चुकी भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों की एक कामकाजी बैठक पार्टी मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

- Advertisement -

बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी संजय राय ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।29 अक्टूबर से शुरू हो रहे पार्टी की सदस्यता अभियान की लांचिंग देश के गृहमंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11:30 बजे प्रदेश मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।इस दिन शक्ति केंद्र पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।30 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक सभी जनप्रतिनिधि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 10 स्थानों पर कैम्प लगा कर सदस्य बनाएंगे दीपावली के त्यौहार को प्रत्येक बूथ पर कमलदीप के द्वारा मनाया जाएगा 11 नवंबर से 13 नवंबर तक मंडल कार्यशाला का आयोजन होगा। 14 नवंबर से पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान बूथों पर किया जाएगा।प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य बनाए जाने हैं तथा 100 सदस्य विभिन्न मोर्चों के द्वारा ग्रामसभा स्तर पर बनाए जाएंगे।21 और 28 नवंबर को विशेष मतदाता अभियान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर 10 से 15 नए मतदाता बनाने का कार्य होगा।प्रत्येक विधानसभा में नए मतदाता बनाने की योजना रचना बनायी गयी।इसी दौरान पार्टी पन्ना प्रमुखों का सत्यापन भी करेगी।पार्टी ने यह भी तय किया है अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों में अल्पसंख्यक व अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष व समिति की संरचना खड़ा करेंगे।इसी के साथ बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह एवं ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में केशव सिंह जिलामहामंत्री, राकेश त्रिपाठी जिलामहामंत्री सुधांशु शुक्ला,जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्रा, रामप्रसाद मिश्रा जिलाकोषाध्यक्ष,गिरीश शुक्ला, उपमा सरोज,प्रवीण सिंह,अतुल सिंह जिला मंत्री,उमारमन सिंह,प्रभात शुक्ला,नीलम भारती, विस्तारक पुष्पेन्द्र सिंह,धीरज पाण्डेय,विषुव मिश्रा जिलाध्यक्ष युवामोर्चा,धुरिया जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा,राजीव शुक्ला,अंशू तिवारी जिला संयोजक आई टी सहित मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।