#लखनऊ-#पत्रकारएकतासंघ उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी का हुआ पहला बिस्तार

0 221

- Advertisement -

चंदन दुबे की रिपोर्ट

पत्रकार एकता संघ द्वारा उत्तर प्रदेश में लगातार शासनिक-प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट व मुलाकात कर संगठन की रीति-नीति से अवगत कराते हुए उनको सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है।वहीं पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर पूरी सक्रियता से उनको न्याय दिलाने हेतु भी तत्परता से प्रयास किया जा रहा है।संगठन के विस्तार को लेकर पत्रकार एकता संघ के संस्थापक जुनेद सानी राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह प्रदेश अध्यक्ष मयंक सैनी के द्वारा प्रदेश की कार्यकारिणी में प्रदेश प्रभारी दिनेश दीक्षित (लखनऊ) प्रदेश अध्यक्ष मयंक सैनी (कानपुर) वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी (लखीमपुर खीरी) प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी गुप्ता एडवोकेट (सुल्तानपुर) प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर (हरदोई) प्रदेश महामंत्री कुलभूषण शुक्ल एडवोकेट (प्रतापगढ़) प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी (गाजियाबाद) प्रदेश संगठन मंत्री सुनील चौरसिया (लखनऊ)प्रदेश सचिव जतिन चतुर्वेदी (प्रतापगढ़) प्रदेश सचिव सद्दन खान (बहराइच) प्रदेश सचिव कौशल मौर्य (लखनऊ)को नियुक्त किया गया है वहीं प्रयागराज मंडल अध्यक्ष पद पर कार्यरत मंडल अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल एडवोकेट को प्रोन्नत कर प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से रिक्त हुए मंडल अध्यक्ष पद पर डा0 साहित्य सिंह को मंडल अध्यक्ष प्रयागराज नियुक्त किया गया है।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की संगठन कामना करता है संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सम्मानित पदाधिकारियों को सौंपी गई है उसका पूर्ण पालन करते हुए संगठन का विस्तार करें और पीड़ित पत्रकार साथियों को न्याय दिलाने का कार्य करते हुए उनका पूर्ण सहयोग कर संगठित रहें।जिससे आवश्यकता पडने पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की नुमाइंदगी करने वाले पत्रकार साथियों के मान-सम्मान, सुरक्षा एवं हित संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाया जा सके।

- Advertisement -