यूपी/अमेठी-ब्लाक भादर के भावापुर में हिन्दू युवा वाहिनी आयोध्या मण्डल प्रभारी द्वारा जरूरतमंदों को बांटा गया कंबल

0 141

- Advertisement -

यूपी/अमेठी-ब्लाक भादर के भावापुर में हिन्दू युवा वाहिनी आयोध्या मण्डल प्रभारी द्वारा जरूरतमंदों को बांटा गया कंबल

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

विकास खंड भादर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भावापुर (उपाध्याय का पुरवा) में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से उनके संगठन हिन्दू युवा वाहिनी इकाई अमेठी द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू युवा वाहिनी के अयोध्या मंडल प्रभारी आशीष सिंह ने पहुँचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला संगठन मंत्री अभिमन्यु उपाध्याय ने अपने आवास भावापुर में किया था।

श्री उपाध्याय ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य एक बड़े तबके को साथ लेकर चलना एवं जनता की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि संगठन निरन्तर जनता की सेवा के लिए अग्रसर रहता है। माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर आज कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में करीब 150 कंबलों का वितरण किया गया।

इस मौके पर हेमन्त सिंह, सोनू कसौधन, चुन्नू अग्रहरि, हिमांषु, रीतेश सिंह भेटुआ मृगेन्द्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी और मधुसूदन पांडेय गौरीगंज,अशोक श्रीवास्तव,निखिल कसौधन अमेठी, कैप्टन बी पी सिंह भादर, कप्तान सिंह संग्रामपुर एवं सैकड़ों हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।