यूपी/सुलतानपुर-डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस 17 दिसम्बर को तहसील लम्भुआ में होगा आयोजित

0 423

- Advertisement -

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस 17 दिसम्बर को तहसील लम्भुआ में होगा आयोजित।

सुलतानपुर 16 दिसम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में 17 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील लम्भुआ में पूर्व निर्धारित स्थान पर आयोजित होगा, जबकि अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील सदर में, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील बल्दीराय में तथा तहसील जयसिंहपुर व कादीपुर में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा, जिसमें क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनकर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया जायेगा।
—————————————————-
पेंशनर दिवस 17 दिसम्बर को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में होगा आयोजन।

- Advertisement -

सुलतानपुर 16 दिसम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी 17 दिसम्बर को प्रातः 09ः30 बजे से पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि 17 दिसम्बर को आयोजित होने वाले पेंशनर दिवस में समय से स्वयं अथवा अपने कार्यालय के वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी वांछित सूचना सहित प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
—————————————————–
गोमती नदी पर निर्मित इमिलिया पुल का अप्रोच रोड का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

सुलतानपुर 16 दिसम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के निर्देशानुसार मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन व उप जिलाधिकारी कादीपुर महेन्द्र कुमार सिंह तथा अधिशाषी अभियन्ता लो0नि0वि0 धर्मेन्द्र कुमार अहिरवार एवं सहायक अभियन्ता लो0नि0वि0 सुलतानपुर एस0के0 सिंह के साथ गोमती नदी पर निर्मित इमिलिया पुल का अर्द्धनिर्मित लिंक रोक (अप्रोच रोड) का निरीक्षण किया गया और कृषकों की आपत्तियों को सुनकर निस्तारण हेतु विचार-विमर्श किया गया।
निरीक्षण के समय मौका स्थल पर अप्रोच रोड से प्रभावित समस्त कृषकों से उपर्युक्त अधिकारियों द्वारा वार्ता की गयी एवं उनकी आपत्तियों को सुना गया। मौके पर कृषकों की मुख्यता 02 प्रकार की आपत्तियां थी, जिसमें प्रथम आपत्ति यह कि उन्हें निर्धारित दर से कम दर पर भुगतान किया जा रहा है एवं ज्यादा भूमि लेकर कम भूमि का बैनामा कराया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में सभी पक्षों से वार्ता के बाद यह निश्चय हुआ है कि कम दर के सम्बन्ध में सभी कृषक जिलाधिकारी के समक्ष आरविट्रेशन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेंगे, जिसमें नियमानुसार मूल्यांकन आख्या मंगाकर निस्तारण किया जायेगा एवं कृषकों की ली जा रही भूमि की पैमाइश लेखपाल/राजस्व टीम एवं लो0नि0वि0 की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कृषकों की उपस्थिति में करके भूमि सम्बन्धी विवाद का निराकरण कराया जायेगा। साथ ही यह भी आम सहमति बनी कि अप्रोच रोड का निर्माण यथाशीघ्र किया जाये। निर्माण किये जाने में किसी भी कृषक को कोई भी आपत्ति नहीं है।
——————————————————-
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।