सुलतानपुर-किसानों को जैविक खाद की महत्ता व उपयोग को लेकर हुई गोष्टी,गोमूत्र व गोबर से खाद बनाने का बताया तरीका

श्री श्याम शक्ति गोशाला समिति व कान्हा जीव जंतु कल्याण सेवा समिति ने गोष्ठी कर किसानों को जैविक खाद की महत्ता समझा कर अधिक उपयोग कर खेती करने के लिये जागरूक किया

0 165

- Advertisement -

सुल्तानपुर*जैविक खाद का उपयोग व गोरक्षा के प्रति किसानों की जागरूकता के लिये हुआ गोष्ठी का आयोजन*


श्री श्याम शक्ति गोशाला समिति व कान्हा जीव जंतु कल्याण सेवा समिति ने गोष्ठी कर किसानों को जैविक खाद की महत्ता समझा कर अधिक उपयोग कर खेती करने के लिये जागरूक किया,विश्व हिन्दू महासंघ के महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने गाय व गोवंश की उपयोगिता बताते हुये बताया कि उनके मूत्र व गोबर से बनी जैविक खाद अपेक्षाकृत रासायनिक खाद के ज्यादा उपयोगी है इससे स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा प्रभाव नही पड़ता,जबकि रासायनिक खाद के उपयोग से कई नकारात्मक प्रभाव है मिट्टी की उर्वरक क्षमता भी रासायनिक खाद के उपयोग से दिन ब दिन घटती है,गोमूत्र व गोबर से खाद बनाकर बनाने का तरीका भी समझाया,गोबंश व गाय की बदहाली पर अफसोस व्यक्त करते हूये कहा कि अगर किसान जैविक खाद का उपयोग करता है तो वह गाय और गोबंश पाल सकता है इससे उनको रोजगार का साधन भी उपलब्ध होगा,इस मौके पर ग्राम प्रधान बबलू मिश्रा, मंजू श्रीवास्तव,अर्चना अवस्थी,हौशला दुबे,प्रवीण दुबे,अभिषेक पांडेय,अरविंद गुप्ता व दर्जनों किसान की मौजूदगी में धनपतगंज ब्लॉक के अमऊ जासरपुर (सिंघोरिया) गांव पटना में सम्पन्न हुई गोष्ठी।

- Advertisement -