सुलतानपुर-महाशिवरात्रि पर महर्षि विद्या मंदिर विधि विधान से संपन्न हुई रुद्राभिषेक पूजा

0 188

- Advertisement -

सुलतानपुर-महाशिवरात्रि पर महर्षि विद्या मंदिर विधि विधान से संपन्न हुई रुद्राभिषेक पूजा

 

आज दिनांक 4 मार्च 2019 को महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर प्रांगण में महर्षि विश्व शान्ति आन्दोलन की सफलता हेतु पूरे विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। पूजन कराते समय मुख्य यजमान के रूप में प्रधानाचार्य जगत नारायण उपाध्याय ने पूरी निष्ठा के साथ विधि-विधान से विद्यालय परिवार के मंगल की कामना करते हुए पूजन प्रारंभ किया। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि विद्यालय दिन प्रतिदिन प्रगति के रास्ते पर अग्रसर रहें।
मुख्य वैदिक आचार्य पण्डित राहुल पाण्डेय, ब्रम्हदेव पाण्डेय के साथ विद्यालय के शिक्षक राममूर्ति चतुर्वेदी ने बड़े ही सांस्कृतिक एवं वैदिक विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजा संपन्न कराई। पूजा प्रारंभ होने से पहले प्रतिदिन की भांति गुरु पूजा प्रधानाचार्य जगत नारायण उपाध्याय ,ध्यान शिक्षक अवधेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडे व ध्यान शिक्षिका गीता श्रीवास्तव की उपस्थिति में समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने अपनी पूरी निष्ठा के साथ की।
इस अवसर पर सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं,छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने भारतीय संस्कृति के अनुसार अपनी भक्ति भावना भगवान भोले के चरणों में समर्पित करते हुए रुद्राभिषेक पूजा में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की। रुद्राभिषेक पूजा का भव्य कार्यक्रम विश्व शान्ति की कामना के साथ आज महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर के प्रांगण में विधिवत पूजन, हवन, आरती आदि कार्यक्रम बड़े विधि विधान से संपन्न हुआ। सभी ने श्रद्धा भाव से आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

- Advertisement -